सरकार ने कर दिया पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त की तारीख का एलान
देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया। जी हां, केंद्र सरकार ने पीएम किसान की 18 वीं किस्त की तारीख का एलान कर दिया है। पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट के हिसाब से 5 अक्टूबर को किसानों के अकाउंट में 18वीं किस्त की राशि आएगी।
अगर आपने भी पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो आपको जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लेना चाहिए। दरअसल, योजना के नियमोंके अनुसार योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिनका ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन पूरा होगा। जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं उन्हें किस्त की राशि नहीं मिलेगी।
पीएम किसान योजना के बारे में
पीएम किसान योजना में सालाना 6,000 रुपये की राशि मिलती है। यह राशि किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये की राशि आती है। इसका मतलब है कि एक साल में किसानों के अकाउंट में 3 किस्त आती है। सरकार ने इस साल जून में 17वीं किस्त जारी की थी।
कैसे करें ई-केवाईसी
पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी के लिए पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
अब Farmers Corner के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
यहां स्क्रीन पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना आधार नंबर भरें और Get OTP को सेलेक्ट करें।
अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और सबमिट करें

ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
रतलाम: मीजल्स से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने में लगाई पांच दिन
NH-39 पर सड़क धंसने से राहगीर परेशान, सुरंग जैसी खाई बनी बड़ा खतरा
Vir Das ने बताया भारत में क्यों नहीं हो सकती ऑस्कर जैसी अवॉर्ड होस्टिंग