प्रयागराज | उमेश पाल की हत्या के लिए असलहे दिल्ली से मंगाए गए थे। इन असलहों का इंतजाम पांच लाख के इनामी अपराधी गुड्डू मुस्लिम ने किया था। उसने अंतरराज्यीय असलहा तस्कर के जरिए यह हथियार मंगाए थे। इसका खुलासा खुद असलहा सप्लाई करने वाले तस्कर अवतार सिंह और दिल्ली में पकड़े गए असद के तीन पनाहगारों ने किया है।इस मामले में दिल्ली पुलिस को भी गुड्डू मुस्लिम की तलाश है जिसने उसके घर पर नोटिस भी चस्पा किया है। दिल्ली पुलिस ने मार्च में अवतार सिंह नाम के असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया। था। वह अंतरराज्यीय असलहा तस्कर है। जिसके तार न सिर्फ दिल्ली बल्कि कई के अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं।

अवतार सिंह से जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसने खालिद और जीशान नाम के दो युवकों को 10 विदेशी असलहे सप्लाई किए थे। 28 मार्च को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिद और जीशान को शेख सराय इलाके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल और मैगजीन गिरफ्तार बरामद की।इसके बाद उनकी निशानदेही पर 31 मार्च को दिल्ली से ही जावेद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया। तीनों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया था कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद का बेटा असद और उसका साथी गुलाम दिल्ली पहुंचे थे। उनकी मदद से ही काफी दिनों तक यहीं छिपे रहे।