बीकानेर में पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को गृह क्लेश से परेशान एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद ने भी आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह 4 साल की मासूम बच्ची यह देखकर बुरी तरह रोने लगी। तब लोगों को मामले की सूचना लगी। इस पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मासूम बच्ची को पुलिस के संरक्षण में रखा गया है।
सनसनी फैला देने वाला यह मामला बीकानेर के गांधीनगर क्षेत्र का है। जहां अंबेडकर भवन के पस किराए के मकान में रहने वाले अमित ने गृह क्लेश से परेशान होकर उसकी पत्नी पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद पंखे के हुक पर फंदे से लटक कर अमित ने भी आत्महत्या कर ली। इस दौरान शुक्रवार सुबह जब उनकी मासूम बच्ची नींद से उठी तो वह अपने मम्मी को बेड पर और पापा को फंदे पर लटका देखकर पुकारने लगी। जब उन्होंने जवाब नहीं दिया तो वह रोने लगी। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मम्मी पापा के जवाब नहीं देने पर मासूम बच्ची बुरी तरह से रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर जमा हो गए। इस दौरान लोगों ने दरवाजे को खोला। भीतर पूनम का शव बेड पर पड़ा मिला। जबकि अमित पंखे के ऊपर फंदे से लटके हुए दिखा। इसको देखकर पड़ोसियों के होश उड़ गए और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने शव को नीचे उतारा और मोर्चरी में रखवाया। जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अमित कुमार जाट पत्नी पूनम और 4 साल की मासूम बच्ची के साथ गांधीनगर क्षेत्र के नए अंबेडकर भवन के समीप किराए के कमरे में रहता था। पुलिस के अनुसार अमित कुमार झुंझुनू जिले का निवासी था। वह एक सोलर कंपनी में काम करता था। प्रारंभिक जांच के बाद पता चलाहै कि गृह क्लेश के चलते अमित ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग