राजस्थान में विधानसभा इलेक्शन के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस नतीजे को लेकर राजनीतिक दलों में उत्सुकता थी। कांग्रेस निरंतर दावा कर रही है कि राज्य में हमारी सरकार दोबारा आएगी।

इसी तरह अगर राजस्थान में बीते बीस वर्ष का सियासी सिलसिला टूटा तो राजस्थान के जादूगर अशोक गहलोत के जादू की जगह किसी और शख्स की बड़ी भूमिका होगी।

यदि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आई तो इस शख्स के जादू से कोई मना नहीं करेगा। ये वही शख्स हैं जिनके दम पर कांग्रेस एक बार फिर राजस्थान की सत्ता में आने का सपना देख रही है।

ये शख्स कोई आम शख्स नहीं है बल्कि इसके दम पर कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत हासिल की। कांग्रेस के इस थिंक टैंक का नाम है नरेश अरोड़ा। ये नाम सुनकर आप हैरान हो सकते हैं।

कौन हैं नरेश अरोड़ा?

जिनके दम पर कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत हासिल की और अब राजस्थान में दोबारा सत्ता हासिल करने की तैयारी कर रही है। कर्नाटक इलेक्शन में जीत के बाद से कांग्रेस में नया जोश देखने को मिल रहा है। इसलिए कई लोगों का मानना ​​था कि कांग्रेस इन पांच प्रदेशों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। नरेश अरोड़ा वह थिंक टैंक हैं जिसने कर्नाटक में इलेक्शन जीता था। जे डिज़ाइन बॉक्स के संस्थापक हैं। कर्नाटक के बाद कांग्रेस ने उन पर राजस्थान में भी जिम्मेदारी डाल दी। कांग्रेस को भी नरेश अरोड़ा की रणनीति पर बहुत भरोसा है।