अवैध देसी शराब बनाने की फैक्ट्री सीज
जयपुर । अलवर तिजारा क्षेत्र के शेखपुर अहीर थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब बनाने की फैक्ट्री में छापा मारकर करीब चार लाख रुपए कीमत की 390 पेटी देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने मौके से शराब तैयार करने के उपकरण जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि अवैध देसी शराब बनाने वाली हाईटेक फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तथा सूचना एकत्रित की।
पुलिस टीम गठित कर घेरबसई से तिजारा रोड पर बालियावास में एक अवैध देसी शराब निर्माण करने की हाईटेक फैक्ट्री को पकड़ा। फैक्ट्री से निर्मित देसी शराब की 390 पेटी एवं शराब बनाने के उपकरण, शराब के कर्टन पर बारकोड लगाने की मशीन, एक थर्मामीटर, एक शराब की डिग्री नापने का यंत्र, एक सफेद प्लास्टिक पानी की टंकी, दस प्लास्टिक के 50 लीटर के केन, शराब पैक करने वाले प्लास्टिक के 600 खाली पव्वे बिना ढक्कन के, शराब के पव्वों पर डाट लगाने के लाल व नीले रंग के ढक्कन के दो बड़े कर्टन, पव्वे पर लेवल लगाने का एक बंडल, पव्वों को निर्मित शराब से भरकर डाट लगाकर उसको सील करने की दो लोहे की मशीन तथा एक बाइक जब्त की है। मौके से पुलिस ने सुखसिंवदर पुत्र गुरमीत सिंह निवासी जैतपुर दिल्ली हाल तिजारा रोड बलियावास शेखपुर अहीर जिला खैरथल-तिजारा को गिरफ्तारकिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने