इनकम टैक्स कलेक्शन के मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छी खबर आई है |  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट  ने चालू वित्त वर्ष में इतिहास में सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन किया है |  सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस  के चेयरमैन जेबी मोहापात्रा ने कहा कि देश में चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह  में 48 फीसदी की वृद्धि हुई है |  इसमें अग्रिम कर संग्रह  के आंकड़ों से मदद मिली है |  चालू वित्त वर्ष में अग्रिम कर भुगतान में 41 फीसदी की वृद्धि हुई है |  महापात्र ने कहा कि आज की तारीख तक शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.63 लाख करोड़ रुपए रहा है |  एक साल पहले समान अवधि की तुलना में यह 48 फीसदी अधिक है |

उन्होंने कहा कि सालाना आधार पर शुद्ध संग्रह 2020-21 की समान अवधि से 48 .4 फीसदी अधिक है |  2019-20 की तुलना में यह 42 . 5 फीसदी और 2018-19 की तुलना में 35 फीसदी अधिक है |  महापात्र ने कहा, ‘‘यह पिछले सबसे ऊंचे आंकड़े से 2 .5 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है |  विभाग के इतिहास में यह आयकर संग्रह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है | ’’