निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने मारा एसडीएम के थप्पड़
राजस्थान की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। आज प्रदेश की दौसा, झुंझुनूं, देवली उनियारा, रामगढ़, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है।
देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के दौरान आज कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी किसी ने कल्पना ही नहीं की होगी। खबरों के अनुसार, यहां पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, मतदान केंद्र पर नोंकझोंक के बाद नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारा है।
नरेश मीणा ने ईवीएम में उनके सिंबल हल्का नजर आने का आरोप लगाया। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने इस संबंध में अपनी नाराजगी जाहिर जाहिर की। समरावता बूथ पर पहुंचे तो पुलिस ने नरेश मीणा को मतदान केंद्र परिसर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान हुई नोंकझोंक में नरेश मीणा ने एसडीएम के थप्पड़ मार दिया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव