लखनऊ । इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट ने मस्जिद का डिजाइन फाइनल कर दिया है। पहले गुंबद का निर्माण नहीं किया जा रहा था। नए नक्शे में गुम्मद की डिजाइन भी फाइनल की गई है। 
मस्जिद ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी जफर अहमद फारूकी ने बताया है नए नक्शे में मस्जिद में गुंबद भी होंगे। मस्जिद के नाम और मस्जिद की डिजाइन में बदलाव किया गया है। इस बदलाव की पुष्टि करने के लिए 150 से ज्यादा ऊलेमाओं और मुस्लिम नेताओं से चर्चा करने के बाद नाम और नक्से को फाइनल किया गया है। 
तहफ्फुज मस्जिद कांफ्रेंस के अध्यक्ष हाजी अरफात शेख ने जानकारी दी है, नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आवंटित भूमि पर नई मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। इस मस्जिद में 4000 महिलाएं और 5000 पुरुष एक साथ नमाज अदा कर सकेंगे। यह मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। जो अयोध्या में निर्मित होने जा रही है।