भूटान घूमने के लिए IRCTC लाया है सुनहरा पैकेज, आज ही करें प्लान
IRCTC Bhutan Package: हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह अपनी लाइफ में कम से कम एक बार तो विदेश यात्रा जरूर करें। अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं और ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो शुरुआत भूटान जैसे खूबसूरत देश से करें। भारत के पड़ोसी देश भूटान एक बहुत ही सुंदर देश है। हर साल भारत से लोग भूटान की यात्रा करते हैं। भूटान को खुशियों की भूमि कहा जाता है। भूटान अपने शानदार दृश्यों, प्राचीन मंदिरों और किलों, रंगीन त्योहारों के लिए जाना जाता है। यदि आप मार्च महीने में भूटान जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए काम की है। आइए जानते हैं कि आईआरसीटीसी इस बार क्या लेकर आया है।
आईआरसीटीसी ने एक एयर टूर पैकेज लॉन्च किया
आईआरसीटीसी ने एक एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें आप भूटान के कई सुंदर स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। इस आईआरसीटीसी के एयर टूर पैकेज का नाम “भूटान द लैंड ऑफ़ हैपिनेस एक्स मुंबई” (WMO014) है। यह एयर टूर पैकेज 5 रातें और 6 दिनों के लिए है। यह एयर टूर पैकेज 26 मार्च को मुंबई से शुरू होगा। इस यात्रा के मोड का नाम फ्लाइट होगा, जिसमें मुंबई से और वापसी के लिए भूटान की ड्रक एयर फ्लाइट से यात्रा की जाएगी। इस टूर पैकेज में आप पारो, ठिम्पू और पुनाका की यात्रा कर सकेंगे। इस एयर टूर पैकेज में आप एक तीन स्टार होटल में रुकेंगे। भोजन योजना की बात करें, इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 दिनों का नाश्ता और 5 रात का खाना मिलेगा. इसके अलावा, भूटान घूमने के लिए एक परमिट भी इस पैकेज में शामिल है।
पारो में इस पैकेज के दौरान एक पेशेवर अंग्रेजी बोलने वाले यात्रा मार्गदर्शक होगा। इसके अलावा, इस टूर पैकेज में 60 वर्ष तक के लोगों को भी यात्रा बीमा मिलेगा। टूर पैकेज की कीमत की बात करें, इसमें केवल एक श्रेणी है। अगर आप इस पैकेज के साथ भूटान जाने की सोच रहे हैं, तो आपको इसके लिए Rs 83,900 खर्च करना होगा। यदि आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं, तो आप इसे आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद ही बुक कर सकते हैं।

6 महीने में तीसरी बार इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज, अब महंगी होंगी उड़ानें
मेडिसिन का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को, दिमाग के न्यूरॉन्स को रोशनी से नियंत्रित करने की तकनीक
इजरायल को दहलाने की साजिश! विमान क्रैश कराने का था आतंकी प्लान
कूनो नेशनल पार्क में खुशखबरी, मादा चीते ने जन्मे 5 शावक; 60 हुई चीतों की संख्या