कोटा । चंबल रिवर फ्रंट पर 78000 किलो का घंटा खोलते समय रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। विशालकाय घंटा गिरने से इसे अपशगुन के रूप में भी देखा जा रहा है।राजस्थान में अभी विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। इसको लेकर भी बड़ी आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं।
रविवार को कास्टिंग इंजीनियर देवेंद्र और सहायक इंजीनियर रामकेश कुछ मजदूरों के साथ घंटा खोल रहे थे। इसी दौरान क्रेन का पट्टा टूट गया।घंटे की प्लेट नीचे गिर गई।इंजीनियर देवेंद्र तथा रामकेश नामक असिस्टेंट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से घंटे को खोलने के लिए विवाद चल रहा था। देवेंद्र आर्य घंटा खोलने के लिए तैयार हो गए। इसी दौरान सबसे ऊपर वाला गार्डन हाइड्रोलिक मशीन से टच होते ही खिसक गया।उसके तीन टुकड़े हो गए।इस घंटे को लेकर पहले से ही कई आशंकाएं जताई गई थी। घंटा गिरने के बाद इसे अपशगुन के रूप में भी देखा जा रहा है।लोकसभा अध्यक्ष रिवर फ्रंट को लेकर काफी रुचि ले रहे थे।. इसे कोटा के सबसे बड़े पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा था।