नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा के लिए चंद्रयान-3 मिशन की ताजा तस्वीरें जारी की हैं। इसरो लांच व्हिकल के साथ मिशन के इंटीग्रेशन पर काम कर रही है। चंद्रयान-3 मिशन जियोसिंक्रोनस लांच व्हीकल मार्क-3 पर लांच होगा, जो भारत का सबसे भारी रॉकेट है। चंद्रयान-3 में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल (एलएम), एक प्रपोल्शन मॉड्यूल (पीएम) और एक रोवर शामिल है, जिसका उद्देश्य अंतर्ग्रहीय मिशनों के लिए आवश्यक नई तकनीकों को विकसित और प्रदर्शित करना है।  
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि अंतरीक्ष एजेंसी 12 से 19 जुलाई के बीच चंद्रयान-3 मिशन लांच करने की कोशिश करेगी, जब कक्षीय गतिशीलता चंद्रमा की यात्रा में न्यूनतम ईंधन और उच्च दक्षता सुनिश्चित करेगी। इसरो ने कहा कि लैंडर मॉड्यूल के पास एक निर्दिष्ट चंद्र स्थल पर सॉफ्ट लैंड करने और रोवर को तैनात करने की क्षमता होगी, जो अपनी गतिशीलता के दौरान चंद्रमा की सतह के इन-सीटू रासायनिक विश्लेषण को अंजाम देगा।