यशवंत क्लब में जैन पैनल की जीत
इंदौर। यशवंत क्लब की नई मैनेजिंग कमेटी के लिए रविवार (28 जून) को हुए मतदान के नतीजे घोषित हो गए हैं। क्लब के 5,000 से अधिक मतदाताओं में से इस बार 2,687 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। रविवार रात करीब 10:30 बजे तक मुख्य चार पदाधिकारियों के परिणाम सामने आ गए, जिसमें जितेंद्र जैन के पैनल ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए विपक्षी पम्मी छाबड़ा पैनल का सूपड़ा साफ कर दिया।
अध्यक्ष पद पर बेहद करीबी मुकाबला
क्लब के सबसे कड़े मुकाबले में जैन पैनल के जितेंद्र जैन ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1,377 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पम्मी छाबड़ा को 1,300 मतों से संतोष करना पड़ा। कुल 5 राउंड की इस मतगणना में पम्मी छाबड़ा केवल एक ही राउंड में बढ़त बना सके, जिसके चलते उन्हें 67 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
मुख्य पदों पर जैन पैनल की बंपर जीत
अध्यक्ष पद के अलावा बाकी तीनों मुख्य पदों पर भी जैन पैनल के उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की:
-
सचिव: जैन पैनल के विजय कस्तूरी ने 54 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 992 वोट मिले, जबकि पम्मी पैनल के अतुल को 938 और निर्दलीय उम्मीदवार कुलविंदर सिंह गिल को 757 वोट प्राप्त हुए।
-
सह सचिव: जैन पैनल के तेजवीर जुनेजा को 1,630 वोट मिले। उन्होंने पम्मी पैनल के पंकज कुकरेजा (1,057 वोट) को 573 मतों के बड़े अंतर से मात दी।
-
कोषाध्यक्ष: इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत रूपल पारिख (जैन पैनल) के खाते में आई। उन्होंने पम्मी पैनल के सतीश मंगलवानी (850 वोट) को रिकॉर्ड 987 वोटों से शिकस्त देते हुए कुल 1,837 वोट हासिल किए।
कार्यकारिणी में भी जैन पैनल का पलड़ा भारी
पदाधिकारियों के बाद देर रात 5 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए भी मतगणना जारी थी। शुरुआती रुझानों में यहाँ भी जैन पैनल का ही बोलबाला रहा। पैनल के वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बरोडिया अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे, जबकि पम्मी पैनल की ओर से केवल बॉबी थम्मन ही एक सीट पर अपनी लीड बचाने में कामयाब दिखे।

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार ने तीन मांगें मानीं