जयपुर : खेल खिलाड़ी को जीना सिखाते हैं। भारत की पदक की सोच खिलाड़ियों को तनावग्रस्त करती है, जिसे बदलने की जरूरत है। अभिभावकों को चाहिए कि वह खिलाड़ी को मनोबल न टूटने दें। ये बात सवाईमान सिंह स्टेडियम स्थित टेनिस क्ले कोर्ट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष पदमश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया ने खिलाड़ियों से कही। 11 लाख की लागत से बने टेनिस क्ले कोर्ट का पदमश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया व दिनेश एम.एन. ने शिला पट्टिका का अनावरण किया।

इस अवसर पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया ने कहा कि खेल खिलाड़ी को जीना सिखाते है। भारत की पदक लाने की सोच खिलाड़ियों का तनावग्रस्त करती है। जिसे बदलने की जरूरत है। अभिभावकों को चाहिए कि वह खिलाड़ी को मनोबल नहीं टूटने दे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेल व खिलाड़ियों को लेकर बजट में काफी घोषणाएं कर प्रदेश में खेलों का वातावरण बनाने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर कर दी है। पूनिया ने कहा कि खिलाड़ी को आमजन से काफी मनोबल मिलता है। जिसके दम पर अपने द्वारा संजोंए गए सपने पूरे किये जा सकते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम एन ने खिलाड़ियों से कहा कि खिलाड़ी का शरीर स्वस्थ्य व मस्तिष्क विकसित रहना चाहिए। शरीर के स्वस्थ्य रहने से जिन्दगी के सारे सुख संभव है। समारोह के दौरान हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

योजनाओं की जानकारी प्रदान की
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जी.एल.शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए सवाईमान सिंह स्टेडियम में चल रही खेल गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की। समारोह के दौरान हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, राज्य खेल संघों के पदाधिकारी, खेलप्रेमी व काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।