पीएम मोदी की यात्रा को लेकर जयराम रमेश का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए रूस में हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाहें फैलाकर से गले मिलकर पीएम मोदी का स्वागत किया। रविवार को राष्ट्रपति पुतिन ने अपने सरकारी घर में पीएम मोदी का स्वागत किया।पीएम मोदी की यात्रा लेकर विपक्ष ने तंज कसा है। बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1950 के दशक की शुरुआत में संप्रभु और तटस्थ ऑस्ट्रिया के उदय में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।इस दौरान जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे "नेहरूफोबिया से ग्रस्त" लोगों को भी इसे याद करना चाहिए।
मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा से पहले, कांग्रेस महासचिव एवं संचार मामलों के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि ऑस्ट्रिया गणराज्य की पूर्ण स्थापना 26 अक्टूबर 1955 को हुई थी, जिसे इसका राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है और ये वास्तविकता बनने में जिस व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका थी, वह कोई और नहीं बल्कि वह व्यक्ति था, जिसे नरेंद्र मोदी नफरत करना और बदनाम करना पसंद करते हैं।रमेश ने कहा, प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई शिक्षाविद डॉ. हंस कोचलर ने द्वितीय विश्व युद्ध में विजयी शक्तियों के एक दशक के कब्जे के बाद एक संप्रभु और तटस्थ ऑस्ट्रिया के उदय में जवाहरलाल नेहरू द्वारा निभाई गई प्रमुख भूमिका के बारे में लिखा है।उन्होंने कहा कि नेहरू के सबसे प्रबल वैश्विक प्रशंसकों में से एक महान ब्रूनो क्रेस्की थे, जो 1970-83 के दौरान ऑस्ट्रिया के चांसलर थे।रमेश ने कहा, 1989 में डॉ. क्रेस्की ने नेहरू को इस तरह याद किया: 'जब इस सदी का इतिहास लिखा जाएगा और उन लोगों का इतिहास जिन्होंने इस पर अपनी मुहर लगाई है, तो सबसे महान और बेहतरीन अध्यायों में से एक पंडित जवाहरलाल नेहरू की कहानी होगी।

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन