कच्छ | चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का सबसे ज्यादा असर कच्छ पर हुआ है| जहां चक्रवाती तूफान टकराया उस जखौ में चारों ओर तबाही का मंजर सामने आया है| राहत की बात यह है कि चक्रवाती तूफान में कोई जनहानि नहीं हुई| लेकिन कई पशुओं की मौत हो गई| जगह जगह पेड़ और बिजली खंबे उखड़ गए हैं| कहीं तो कच्चे घरों और ओफिसों की छतें हवा हो गईं| तूफान के बाद अब भी कच्छ समेत तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है| कच्छ के गांधीधाम में पिछले 24 घंटों में 8 ईंच से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है, जिससे लोग भी तौबा करने लगे हैं| कच्छ में अब भी तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से ज्यादातर ग्रामीण इलाके जलमग्न हो गए हैं| नदी और नाले उफान मार रहे हैं| तेज हवा से अनेकों पेड़ धराशायी हो गए हैं| बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है| खासकर जहां कल चक्रवाती तूफान टकराया था वह जखौ पोर्ट में सबस कुछ तहस नहस हो चुका है| कच्छ के नलिया और जखौ के बीच चक्रवात का अब भी असर दिख रहा है| जखौ पोर्ट पर अब भी तेज हवा चल रही है| तेज हवा और भारी बारिश के चलते विजिब्लिटी भी घट गई है| जखौ स्थित पेट्रोल के मशीन टूट गए हैं| पेट्रोल पंप का शेड भी तेज हवा में उड़ गया और ऑफीस के शीशे चकनाचूर हो गए| पोर्ट स्थित कई ऑफीसों की छते हवा में उड़ गईं|