जेडीए ने दो नवीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 व 10ए में ईकोलोजीकल जोन जामडोली में निजी खातेदारी करीब 08 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णत: ध्वस्त एवं ई कोलोजीकल जोन चामन्ड का मन्ड में पूर्व में ध्वस्त अवैध कॉलोनी में निजी खातेदारी करीब 04 बीघा कृषि भूमि में गैर मुमकिन नाले की जमीन को सम्मलित करते हुए बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णत: ध्वस्त किया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार इकोलोजीकल जोन में अवस्थित बल्लूपुरा जामडोली जिला जयपुर में करीब 08 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘राधाकुज’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रैवल-मिट्टी की सडक़ें, बाउन्ड्रीवाल, व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।जेडीए द्वारा जोन-10ए के क्षेत्राधिकार इकोलोजीकल जोन में अवस्थित नाई की थढी चामन्ड का मन्ड जिला जयपुर में पूर्व में ध्वस्त अवैध कॉलोनी में पुन: करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि में गैर मुमकिन नाले की जमीन को सम्मलित करते हुए जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘इंडियन वाटिका‘‘ के नाम से विगत दिवसों में रातों-रात मौका पाकर बनाई गई ग्रैवल-मिट्टी की सडक़ें, बाउन्ड्री वाल व अन्य अवैध निर्माण कर पुन: नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10ए के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास