जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर भूस्खलन, यातायात बाधित
जम्मू । जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हुआ है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे करीब तीन दिन के बाद बहाल किया गया है। बीते दिनों बिगड़े मौसम का असर अभी भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिख रहा है। सोमवार को जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ। जिला पुंछ के सुरनकोट तहसील के धुंधक क्षेत्र में भारी भूस्खलन के चलते यातायात बाधित हो गया। इसकारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रशासन की तरफ से मलबा हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
उधर, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे करीब तीन दिन के बाद बहाल हो गया है। बिगड़े मौसम के बीच रामबन में जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया था।

MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
40 हजार साल पहले इंसान ने सीख ली थी लिखने की कला?