एलआइसी वैश्विक कंपनियों की 2022 की फॉर्च्यून ग्लोबल-500 सूची में धमाकेदार तरीके से प्रवेश करते हुए पहली ही बार में 98वें स्थान पर काबिज होने में सफल रही है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज 51 स्थान की छलांग लगाकर 104वें स्थान पर रही है। पिछले वर्ष एलआइसी का राजस्व 97.26 अरब डालर रहा है, जबकि रिलायंस का 93.98 अरब डालर था। हाल ही में शेयर बजार में लिस्टेड भारतीय जीवन बीमा निगम के लिए यह एक बड़ी सफलता है।अमेरिकी रिटेलर वॉलमार्ट की सूची में नौ भारतीय कंपनियां हैं, जिनमें से पांच सरकारी हैं और चार निजी क्षेत्र की। ये सभी कंपनियां अपने कारोबार से दुनियाभर में अपनी धाक जमा चुकी हैं।