2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसी दिन शरद पूर्णिमा भी है. यह चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. ग्रहण का सूतक काल दोपहर 2:32 बजे शुरू हो जाएगा.


ज्योतिषियों के अनुसार, आने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि में पड़ेगा। इसलिए ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि पर पड़ेगा। मेष राशि वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। निवेश, कर्ज़ या ख़र्चों से जुड़ी परेशानियां रहेंगी। धन को लेकर परेशानी रहेगी. चंद्र ग्रहण के दौरान मेष राशि वालों को आर्थिक लेन-देन से बचना चाहिए। जल्द बाजी से पैसा कमाना महंगा पड़ सकता है।

घर या ऑफिस में विवाद हो सकता है। लगातार चिड़चिड़ापन रहेगा. संपत्ति संबंधी विवाद कोर्ट-कचहरी की शरण में जा सकता है। इस उतार-चढ़ाव को लगभग एक महीने तक सहन किया जा सकता है। आप अनावश्यक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। दोस्तों या रिश्तेदारों से बहस हो सकती है।

कोई पुरानी बीमारी परेशानी को बढ़ा सकती है। नेत्र एवं पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहें। खाने-पीने में न बरतें लापरवाही, इस अवधि में अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बीमारी के कारण बढ़ा हुआ खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है।