माधुरी दीक्षित निभाएगी कोरियोग्राफर सरोज खान का किरदार
धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित सिल्वर स्क्रीन पर दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान का किरदार निभाने वाली हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म निर्माता भूषण कुमार, सरोज खान की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस बायोपिक की कहानी पर निर्देशक हंसल मेहता काम कर रहे हैं। भूषण कुमार ने बताया है कि सरोज खान की बायोपिक का काम लेखन चरण पर है। सरोज खान की जिंदगी के अलग-अलग फेज में उनका रोल निभाने के लिए अभिनेत्रियों की तलाश की जा रही है। एक अभिनेत्री सरोज खान के जवानी के दिनों का किरदार दिखाएगी जबकि दूसरी उनके उम्र के दूसरे पड़ाव का किरदार पर्दे पर लेकर आएगी। इनमें से एक के लिए माधुरी दीक्षित के नाम पर सोचा जा रहा है। दूसरी का भी जल्दी ही नाम तय किया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के 9 हवाई अड्डों से बचने और 32,000 फीट से नीचे न उड़ने की सलाह