महाजन फील्ड फायरिंग की तोप में विस्फोट, 2 सैनिक शहीद 1 घायल
बीकानेर। बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप की एक तोप में विस्फोट हुआ। टैंक में बम लगाते समय यह विस्फोट हुआ था। जिसमें दो सैनिक घटनास्थल पर शहीद हो गए। एक सैनिक बुरी तरह से घायल है। घायल सैनिक को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ भेजा गया है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में चार्ली सेंटर के पास युद्धभ्यास चल रहा था। सेना के तीन जवान टैंक से फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान गोला लगाते समय विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी कमांडर हेड कांस्टेबल आशुतोष मिश्रा और दोशा निवासी गनर जितेंद्र सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई। ड्राइवर ईश्वर तालिया घायल है। चंडीगढ़ में उसे उपचार के लिए भेजा गया है।

विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी