राजकोट । गुजरात के सौराष्ट्र में एक व्यक्ति ने 7 विवाह किए। 6 पत्नियां छोड़ कर चली गई। जो 7वीं आदमी पत्नी आई है। उसने भी पति के ऊपर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।सातवीं पत्नी ने कुछ दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद से ही पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पति पत्नी के बीच झगड़ा होने पर पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।अब इस मामले को पुलिस सुलझाने का प्रयास कर रही है। आरोपी गैस रिपेयरिंग का काम करता है।
वैवाहिक जीवन में 6 पत्नियां आई, और पति को छोड़कर चली गई। इसके बाद भी पति ने पत्नी की कदर नहीं जानी।सातवीं पत्नी का उत्पीड़न कर परेशान कर रहा है। जिस तरीके के हालात हैं,उससे सातवीं पत्नी भी उत्पीड़न के कारण पति को छोड़ सकती है।