भोपाल । राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल मैं हुए 20 करोड रुपए के घोटाले में शामिल मयंक को एसआईटी की टीम ने अहमदाबाद में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को न्यायालय में आरोपी को पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर एसआईटी टीम को सौंप दिया है। 
विश्वविद्यालय में जिस समय घोटाला हुआ था। उस समय मयंक आरबीएल बैंक में कार्यरत था। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खाते से जो करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए थे। वह मयंक के खाते में जमा हुए थे। लेकिन इन्हें विश्वविद्यालय के खातों में जमा होना बताया गया था। 
इस घोटाले की जांच के लिए 6 सदस्यों की एसआईटी गठित की गई थी। पुलिस को अहमदाबाद में मयंक के होने की सूचना प्राप्त हुई थी। अहमदाबाद में उसकी लोकेशन बार-बार बदल रही थी। इसको देखते हुए एसआईटी की टीम अहमदाबाद गई। मयंक को अहमदाबाद से गिरफ्तार करके भोपाल लाया गया है। उसके ऊपर जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। एसआईटी की टीम अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पूछताछ के बाद घोटाले और घोटाले में लिप्त अधिकारियों की भूमिका उजागर होगी।