मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की आशंका जताई
नई दिल्ली । मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की आशंका जताई है। दिल्ली में भयंकर बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बारिश की स्थिति थमने वाली नहीं है। लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एक दिन पहले भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया था। वर्षाजनित घटनाओं में 27 इमारतें ढहने के साथ एक व्यक्ति की मौत जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात 12 बजे तक दिल्ली पुलिस को इमारतें गिरने के संबंध में 26 फोन आए और बृहस्पतिवार सुबह सात बजे एक और घटना की सूचना मिली।

बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास