मोदी जनता को न्याय देने के लिए न्याय संहिता लेकर आए: मेघवाल
जोधपुर । देश के विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अंग्रेजों के समय के कानून को बदलने को लेकर कहा कि अंग्रेज भारत के नागरिकों को दंड देते थे इसलिए उन्होंने दंड संहिता बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की जनता को न्याय देना है, इसलिए वह न्याय संहिता लेकर आए। दोनों में यही अंतर है l नई पेंशन स्कीम पर विधि व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने दस साल के कार्यकाल में नई पेंशन स्कीम के संबंध में एक भी शब्द भी नहीं कहा। वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, तो कांग्रेस मुद्दे ढूंढने लगी। कांग्रेस के पास मोदी के खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं था। काफी कवायद के बाद वे कर्मचारियों का मुद्दा लेकर आए। यह मुद्दा आते ही प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई और यूपीएस स्कीम उसी का परिणाम हैl मंत्री मेघवाल ने कहा कि अब यूपीएस के साथ न्यू पेंशन पेंशन स्कीम भी लागू रहेगी। जिसे यूपीएस में ज्यादा फायदा दिखता है वह यूपीएस को अपनाएगा और जिसे एनपीएस अच्छा लगेगा, वह एनपीएस अपनाएगा। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल वादे और बातें करती है, जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनता के लिए काम करती है। यूपीएस उसी का परिणाम है। अब एक बार फिर कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। अब वह मात्र विरोध करने के लिए विरोध कर रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना