उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती या अन्य पदो के लिए यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  द्वारा द्वारा यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया दिसंबर 2023 तक पूरी की जानी है। इस सम्बन्ध में राज्य के मुख्य सचिव गृह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य पुलिस में 40 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया अगले साल के अंत तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार के 100 दिनों में 10 हजार पुलिस भर्ती के लक्ष्य को निर्धारित अवधि से पूरा किया गया है।दूसरी तरफ, यूपी पुलिस में 40 हजार पदों की भर्ती में ही सम्मिलित रेडियो शाखा के 2430 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 26382 कॉन्स्टेबल, पीएसी कॉन्स्टेबल के 8540, जेल वार्डेन के 1582 पदों समेत अन्य के लिए अधिचायन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गया है। इसका अर्थ है कि UPPRPB द्वारा इन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर भर्ती अधिसूचना के लिए समय-समय पर विजिट करते रहें।