अधिकारियों ने जानी विभागीय योजनाओं की प्रगति
जयपुर । उद्यान आयुक्तालय जयपुर के अधिकारियों ने उदयपुर जिले में उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति जानी। उद्यान उपनिदेशक डॉ कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि उद्यान आयुक्तालय के संयुक्त निदेशक डॉ हितेंद्र कुमार त्रिवेदी एवं संयुक्त निदेशक डॉ.रविन्द्र कुमार वर्मा ने जिले में उद्यानिकी योजनाओं यथा राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत डांगियो का गुड़ा, ईसवाल, घासियार, लखावली व चिकलवास गांवों में किसानों के खेतों पर स्थापित पॉलीहाउस, आम, नींबू व आंवले के बगीचे, पीएम कुसुम योजना में स्थापित सोलर पम्प सयंत्रों, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत स्थापित ड्रिप सयंत्रों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभान्वित किसानों से योजनाओं के बारे में चर्चा की और अधिक से अधिक लाभ उठाने व अन्य कृषकों को भी जागरूक करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान कृषि पर्यवेक्षक सत्यनारायण आचार्य भी उपस्थित रहे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने