पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत जारी है। तेल कंपनियों की ओर से बुधवार (19 अप्रैल, 2023) को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।पेट्रोल-डीजल के दाम आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर मई 2022 में बदले थे। उस समय केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की गई थी।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।