रोगी दवाओं की उपलब्धता को लेकर परेशान नहीं हो-गिरि
जयपुर । राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने प्रदेश के राजकीय अस्पतालों में दवाओं की समुचित उपलब्धता एवं आपूर्ति को लेकर समस्त जिला तथा मेडिकल कॉलेज औषधि भंडार गृहों के 40 प्रभारी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा की।
वीसी में मुख्यालय से कार्यकारी निदेशक (लॉजिस्टिक) डॉ. कल्पना व्यास, सहायक औषधि नियंत्रक डॉ. संजय पारीक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक ने वीसी में दवाओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति प्रबंधन को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रीमती गिरि ने कहा कि मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत भंडार गृहों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए तथा अस्पतालों में सभी दवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी रोगी दवाओं की उपलब्धता को लेकर परेशान नहीं हो। अस्पतालों में शत-प्रतिशत दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने इसके लिए औषधि भंडार गृहों के प्रभारी अधिकारियों को चिकित्सा संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।प्रबंध निदेशक ने कहा कि योजना के तहत विभिन्न बीमारियों में उपयोग आने वाली महंगी दवाओं का भी जनहित में नि:शुल्क वितरण किया जाता है। यह ध्यान रखा जाए कि इन महंगी दवाओं का पूरा रिकॉर्ड संधारित हो तथा इनकी समुचित उपलब्धता भी रहे। स्टॉक एवं वितरित दवाओं के रिकॉर्ड का नियमित रूप से मिलान किया जाए।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल