अतिक्रमण की जांच के लिए भौतिक सर्वे करवाया जायेगा
जयपुर । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल ने विधानसभा में आश्वासन दिया कि अलवर जिले में जयसमंद झील व बांध के बहाव एवं भराव क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच के लिए तकनीकी टीम द्वारा भौतिक सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जयसंमद बांध के भराव व वेस्टर वियर के बहाव क्षेत्र में कोई अतिक्रमण नहीं है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जल संसाधन मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जयसंमद बांध के भराव व वेस्ट वियर के बहाव क्षेत्र में कोई अतिक्रमण नहीं है। इसी प्रकार सीलीसेढ़ बांध के भराव क्षेत्र में भी कोई अतिक्रमण नहीं है, लेकिन बहाव क्षेत्र में 16 अतिक्रमण चिह्नित किये गये हैं, जिन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले विधायक श्री जुबेर खान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने सिलीसेढ़ एवं जयसंमद बांध के भराव एवं बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण विधि सम्मत कार्यवाही कर हटाये गये हैं तथा हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो जांच कर कार्यवाही की जावेगी ।

तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा