लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है । लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ में आज अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा जिला शाहजहांपुर और बरेली रहे, यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि झांसी में 21, कानपुर शहर में 18 और मेरठ में 17 डिग्री सेल्सियस के साथ ही मुरादाबाद में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन जिलों में काफी अच्छी ठंड होने लगी है। जबकि दूसरे जिलों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आजमगढ़, गाजियाबाद और नोएडा के साथ ही हापुड़ इन जिलों में भी एक से दो दिन के अंदर लोगों को ठंड का एहसास सुबह और शाम होने लग जाएगा। 
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस लेकर 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा की बात करें तो इन जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।