बिलासपुर ।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 30 अक्टूबर को पुलिस मैदान में एक बड़ी चुनावी सभा होने जा रही है। प्रियंका गांधी की सभा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी की मौजूदगी में आज प्रियंका गांधी की सभा के लिए मंच की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
प्रियंका गांधी के निजी सचिव भी शहर पहुंच गए हैं। आज उन्होंने प्रियंका गांधी के मंच के को लेकर कांग्रेस जनों से चर्चा की तथा कुछ बदलाव के निर्देश भी दिए हैं। प्रियंका गांधी कांग्रेस की नामांकन रैली में शामिल नहीं होगी। वे दुर्ग से सीधे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचेगी और रोड शो नहीं करेंगे। पुलिस मैदान सीधे मंच में पहुंचेंगी एवं सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के साथ मंच पर छह उम्मीदवारों समेत संगठन के 30 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी के अलावा कांग्रेस के दिग्गज 30 नेताओं के नाम आज सूची कर दी गई है जिन्हें प्रियंका गांधी के मंच पर बैठने की व्यवस्था की गई है।  पीएससी ने प्रियंका गांधी की सभा के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। प्रियंका गांधी की सभा के पहले कांग्रेस के सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ नामांकन दाखिल करेंगे तथा रैली के रूप में पुलिस मैदान पहुंचेंगे। लगभग 10 के बाद ही प्रियंका गांधी पुलिस मैदान पहुंचेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की नामांकन रैली में दुर्ग में नामांकन दाखिल करने के बाद प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज तथा प्रदेश शासन के मंत्रिमंडल के सदस्य बिलासपुर नामांकन रैली में शामिल होने आएंगे। पहले कांग्रेस ने यहां पर नामांकन रैली तथा रोड शो की तैयारी की थी लेकिन दुर्ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नामांकन रैली में ज्यादा समय होने के कारण प्रियंका गांधी का रोड शो यहां कैंसिल कर दिया गया है। अब वह सीधे पुलिस मैदान में सभा को संबोधित करेंगी । आज कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पुलिस मैदान पहुंचे। प्रियंका गांधी के निज़ सचिव के अलावा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक अभय नारायण राय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन सभापति शेख नजीरुद्दीन एवं राकेश शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में प्रियंका गांधी की सभा स्थल का जायजा लिया।
कांग्रेसजनों ने बनाई रणनीति, भीड़ लाने जिम्मेदारी बांटी
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन सभापति शेख नजीरुद्दीन का कहना है कि प्रियंका गांधी की चुनावी सभा से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। बिलासपुर पुराने जिले की 9 सीटों में प्रियंका गांधी की आगमन से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। प्रियंका गांधी पुलिस मैदान में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। जिसमें बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा सीट से लगभग 30000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होने आ रहे हैं। प्रियंका गांधी के निज सचिव आज शहर पहुंचे और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के साथ पुलिस मैदान का निरीक्षण किया।
बिलासपुर बिल्हा तखतपुर मस्तूरी बेलतरा एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशियों को भीड़ लाने की जवाबदारी दी गई है । प्रियंका गांधी के साथ मंच पर सभी छह उम्मीदवार भी बैठेंगे। आज कांग्रेस की बैठक में प्रमुख रूप से सभापति शेख नजीरुद्दीन विधायक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला जावेद मेमन नागेंद्र राय, विनोद साहू, गीतांजलि कौशिक, शिवा मिश्रा राजेंद्र दीवार झगड़ राम सूर्यवंशी जगदीश कौशिक, नरेंद्र बोलर, राजेश पांडे, रविंद्र सिंह ठाकुर ऋषि पांडे पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेई, शिवम मुदलियार, सीताराम जायसवा, पिंकी बत्रा, तैयब हुसैन, विष्णु यादव रमेश सूर्य अखिलेश गुप्ता राकेश शर्मा, राम रतन कौशिक के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे तथा प्रियंका गांधी की सभा में भीड़ को लेकर रणनीति बनाई गई है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद एवं संगठन पदाधिकारी को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से जोन एवं ब्लॉक स्तर पर एवं सेक्टर स्तर पर भी लाने की जवाबदारी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने दी है।
बिलासपुर विधानसभा के अलावा बिरहा मस्तूरी तखतपुर कोटा सभी छह विधानसभा क्षेत्र से भीड़ लाने के लिए वाहन की व्यवस्था को लेकर भी रणनीति बनाई गई है। बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा क्षेत्र में 30000 की भीड़ लाने की जिम्मेदारी कांग्रेस जनों को दी जा रही है। 25000 से अधिक भीड़ लाने के लिए कांग्रेस के द्वारा वहां की व्यवस्था भी की जा रही है। विजय पांडे का कहना है कि प्रियंका गांधी की चुनावी सभा से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने की पूरी संभावना भी है और पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी,
और बिलासपुर जिले से सभी 6 विधानसभा सीट कांग्रेस की झोली में होगी । बिलासपुर जिले की 6 सीटों में कांग्रेस उम्मीदवार शैलेश पांडे अटल श्रीवास्तव सियाराम कौशिक दिलीप लहरिया विजय केसरवानी तथा रश्मि सिंह को विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा से सीधा फायदा होगा। आज की बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी अजय अग्रवाल भी मौजूद थे उन्होंने प्रियंका गांधी की सभा में सभी ब्लॉक से एवं सभी विधानसभा से भीड़ बनाने की जिम्मेदारी संगठन पदाधिकारी को दी है।  प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में जो भी खर्च होगा वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खाते में जाएगा चुनाव आयोग की दिशा निर्देश पर प्रियंका गांधी की सभा का आधा खर्च प्रदेश कांग्रेस कमेटी वहन करेगी तथा आधा खर्च सभी 6 विधानसभा के उम्मीदवारों के चुनाव खर्च में शामिल होगा।