राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां का निधन
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को मातृ शोक का गहरा आघात लगा है। उनकी माता, चलती देवी, का देर रात जयपुर में निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज, दिनांक 28 फरवरी 2026, सायं 4 बजे उनके पैतृक गांव काठुवास, तहसील नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ में किया जाएगा।
बाथरूम में गिरने से हुई थी घायल
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, चलती देवी बाथरूम में गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी रहा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में पूरा सदन और प्रदेश जूली परिवार के साथ खड़ा है।
रात में एसएमएस पहुंचे राज्यवर्धन सिंह राठौड़
कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सूचना मिलते ही आधी रात को एसएमएस अस्पताल पहुंचे और इस दुखद घड़ी में नेता प्रतिपक्ष के साथ मौजूद रहे। इलाज के दौरान वे लगातार अस्पताल में रहे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01 मार्च 2026)
ईरान पर हमलों के बाद भारत की अपील — सभी पक्ष बरतें संयम
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात