भोपाल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष आज कटनी के कद्दावर नेता संदीप बाजपेयी ने आज अपने साथियों सहित भाजपा छोड़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कमलनाथ ने बाजयेजी सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि कटनी के संदीप बाजपेयी के साथ, जनपद सदस्य श्रीमती राजकुमारी, कालूराम दाहिया, छत्रपाल सिंह, नारायण कोल, अनिल रजक, सरपंच चंद्रभान यादव, उपसरपंच रमेश मिश्रा और सिंगौरी के भाजपा के महामंत्री सुनील सिंह बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं गौड़वाना के प्रत्याशी रहे रम्मू कुलस्ते और गौडवाना के प्रदेश महासचिव कमलेश कोकडिया ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इन सभी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को अपनाकर लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में हर वर्ग परेशान और प्रताड़ना की शिकार है। चार महीने बाद विधानसभा के चुनाव होना है जो इस प्रदेश का भविष्य तय करेंगे। प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं। आप इस प्रदेश की कैसी तस्वीर बनाना चाहते है, आप सभी प्रदेश का संस्कृति के रक्षक हैं आपको अपने भविष्य का रक्षक भी बनना है।