गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भाई के अवैध संबंधों से परेशान होकर एक युवती ने अपनी ननद की हत्या की साजिश रच डाली। हत्या की साजिश बड़ी ही फिल्मी स्टाइल में रची गई थी। किसी को आरोपी पर शक ना हो इसके लिए महिला की हत्या करने से पहले उसे नींद की गोली खिलाई फिर पानी में डुबो दिया। लाश को पानी में ही छोड़ दिया। बता दें कि दोनों ही महिलाएं अपने-अपने पति से अलग रह रही थीं। पुलिस ने आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है गाजियाबाद के वेब सिटी थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को सूचना मिली कि रजवाहे में एक लाश देखी गई है। जब पुलिस ने पड़ताल की तो लाश की पहचान प्रीति नाम की महिला के रूप में हुई। यह महिला गौतम बुद्ध नगर की रहने वाली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा और जांच शुरू कर दी। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला सुसाइड या हादसे के बीच झूलता नजर आ रहा था। लेकिन, शक के बिनाह पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला तो एक अन्य महिला सुमन का नाम सामने आया। सुमन का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जिसके साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति राकेश यादव को भी गिरफ्तार किया। आरोपी सुमन का भाई और उसका एक साथी अभी भी फरार है। दरअसल सुमन नाम की महिला जिसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी शादी मृतका पिंकी के भाई से कुछ साल पहले हुई थी। कुछ समय बाद पिंकी की शादी भी बुलंदशहर में हो गई थी। आरोपी सुमन की शादी लगभग टूट चुकी थी और वह अपने पति से अलग रह रही थी। वहीं पिंकी के रिश्ते भी घरेलू विवाद के कारण अपने पति से बिगड़ने लगे थे। वह भी सुमन के साथ रहने लगी थी। सुमन के घर पर पिंकी के अवैध संबंध सुमन के भाई नन्हे के साथ हो गए। अवैध संबंधों की वजह से सुमन के परिवार की काफी बदनामी हो रही थी। बदनामी की वजह से ही सुमन ने पिंकी की हत्या की साजिश रची।पुलिस ने बताया कि 19 अगस्त को पहले सुमन और उसके भाई नन्हे के अलावा दो अन्य लोगों ने मिलकर किसी तरह पिंकी को नींद की गोलियां खिला दी। इसके बाद उसकी लाश को वेव सिटी इलाके में लाकर रजवाहे में डुबो दिया। हत्या के बाद लाश को पानी में बहा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को इस मामले में शक हो गया कि यह मामला सुसाइड या एक्सीडेंट का नहीं बल्कि हत्या का मामला है।