अमेठी से मतदाता बनीं स्मृति इरानी
अमेठी । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति इरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से किया एक और वादा पूरा कर दिया है। अमेठी से पारिवारिक रिश्ता जोड़ने वाली स्मृति इरानी अब अमेठी से मतदाता भी बन गई हैं। गौरीगंज के मेदन मवई गांव में अपना आवास बनाने के बाद उन्होंने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। जिसके बाद उन्हें मेदन मवई गांव में मतदाता बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति अमेठी को अपना परिवार मानती हैं। अमेठी परिवार के बीच रहने के लिए ही उन्होंने यहां अपना आवास बनवाया है। आवास बनने के साथ ही दीदी स्मृति ने अमेठी से खुद को मतदाता बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र के मेदन मवई गांव के 347 बूथ संख्या की मतदाता बन गई हैं। अमेठी से मतदाता बनने पर दीदी स्मृति ने खुशी जताते हुए इसे अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए विश्वास जताया है कि इससे हमारे रिश्तों को अमेठी में और मजबूती मिलेगी।

परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज: