वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कुत्ते ने सीक्रेट सर्विस के एक और कर्मचारी को काट लिया। चार महीने के अंदर ये 11वां हमला है। सीक्रेट एजेंट पर हमला सोमवार की सुबह करीब आठ बजे व्हाइट हाउस में हुआ। सूत्रों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की चिकित्सा कर्मियों की मदद से हुए इलाज के बाद कर्मचारी स्वस्थ है। सूत्रों के अनुसार, कमांडर नामक शुद्ध नस्ल के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने अक्टूबर 2022 और जनवरी के बीच कम से कम 10 बार गुप्त सेवा कर्मियों पर हमला किया है। कमांडर के काटने पर एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े थे।
आक्रामक व्यवहार करने वाला यह बाइडन का दूसरा कुत्ता है ‎जिसने सीक्रेट सर्विस कर्मियों और व्हाइट हाउस के कर्मचारियों को कई बार काटा है।  घटनाओं की पु‎ष्टि के बाद बाइडन के पहले कुत्ते जर्मन शेफर्ड मेजर को डेलावेयर भेज दिया गया था। बता दें कि गुप्त सेवा राष्ट्रपति और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करती है। इसके कई अधिकारी कार्यकारी व्हाइट हाउस और उसके विशाल मैदान के आसपास तैनात रहते हैं। बता दें कि दिसंबर 2021 में अपने भाई जेम्स से तोहफे के रूप में बाइडन को कमांडर नामक कुत्ता मिला था।