राज्य का जीएसटी राजस्व संग्रह वृद्धि के नए स्तर पर
जयपुर । राजस्थान में अप्रैल 2024 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 5,558 करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो अप्रैल 2023 के दौरान 4785 करोड़ रुपये था। यह वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 16 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, जो घरेलू लेन-देन और व्यापार में मजबूत वृद्धि से संभव हुआ है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2024 के लिए राज्य में निपटान पूर्व एसजीसटी राजस्व 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1889 करोड़ हो गया जो पिछले वर्ष अप्रैल 2023 में 1741 करोड़ था, तथा निपटान पश्चात एसजीएसटी राजस्व 2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3967 करोड़ तक पहुंच गया जो अप्रैल 2023 में 3896 करोड़ था। प्राप्त आंकड़े इस अवधि के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व संग्रह के क्षेत्र में बढ़ोतरी को प्रतिपादित करता है।

बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न