मछली नदी में सिंचाई के लिए बनेगा स्टापडेम
सरगुजा। विकासखंड लुण्ड्रा के करौली गांव में मछली नदी पर सिंचाई के लिए स्टापडेम सह पुलिया निर्माण कार्य हेतु चार करोड़ 85 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर क्षेत्र के लोगों को निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन, सोलर संयंत्र तथा पाईप डिस्ट्रीव्यूसन की नेटवर्क के जरिए 180 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ एवं रबी की फसलों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना का निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव