आष्टा। नगर के सी.एम. राइज शास. उत्कृष्ट उमावि आष्टा में 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद  की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। शासन के निर्देषानुसार प्रातः 9 बजे से 10ः30 बजे तक विद्यालय में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंनियर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद सिंह राजावत, जनपद पंचायत अध्यक्ष  दीक्षा सोनू गुणवान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि सुमित मेहता, प्रभात घाड़ीवाल, नीलेष खंडेलवाल, बसंत पाठक, विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी राकेष सिंह ठाकुर, सहायक प्रध्यापक राकेष सोलंकी, बी.आर.सी.सी. अजब सिंह राजपूत, मॉडल विद्यालय प्राचार्य सी.एल. पेठारी, डॉ. सुरूचि सिंह, केम्पस 2 शाला बुधवारा के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार गुठानिया आदि उपस्थित थे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन एवं स्वामी विवेकानंद  की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पष्चात शासन के निर्देषानुसार दिए गए प्रोटोकॉल अनुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं उसी के साथ साथ संस्था में भी अतिथियों, षिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। इस अवसर पर योग षिक्षक अजेन्द्र सिंह यादव द्वारा सूर्य नमस्कार के सभी बारह आसनों का अभ्यास करवाया गया।

इसके पष्चात विद्यालय में उपस्थिति समस्त गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ही मुख्यमंत्री अध्ययन केन्द्र का शुभारंभ भी किया गया।  सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य मो. सितवत खान द्वारा मुख्यमंत्री अध्ययन केन्द्र की प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि इस अध्ययन केन्द्र को प्रारंभ करने का मुख्य उद्देष्य यह है, कि विद्यालय समय के पष्चात एवं पूर्व ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्वअध्ययन की व्यवस्था की जा रही है, जो घर में स्थान की कमी, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान एवं अन्य पारिवारिक परिस्थितियों के कारण घर पर एकाग्रता से अध्ययन नही कर पाते है। उन्होंने बताया कि यहा कॅरियर काउंसलर द्वारा विद्यार्थियों की काउंसलिंग की सुविधा भी होगी जिसमें परीक्षाओं की तैयारी विद्यार्थी किस प्रकार करें तथा तनावमुक्त होकर किस प्रकार समय प्रबंधन करते हुए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्षन कर सकें। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जायेगा, किन्तु बोर्ड परीक्षा की भलीभांति तैयारी करवाने के लिए मुख्यमंत्री अध्ययन केन्द्र पर परीक्षा पूर्व परीक्षा का आयोजन भी किया जायेगा। विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए विषय विषेषज्ञों द्वारा प्रेरक उद्बोधन एवं टिप्स भी दिए जायेंगे।
इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंनियर द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री  की यह एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके द्वारा गरीब से गरीब बच्चें भी अच्छे से पढ़ाई कर सकें और अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें। क्षेत्र के विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय द्वारा स्वामी विवेकानंद  के वन चरित्र के प्रेरक उद्बोधन में बताया कि छोटी आयु में ही उन्होंने माँ भारती का गुणगान दुनिया के सामने प्रस्तुत किया साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को अपनी विद्यार्थी वन के अनुभवों को बताते हुए मार्गदर्षित किया कि विद्यार्थी वन बहुत महत्वपूर्ण होता है, इस समय हम जो कुछ भी बनना चाहते है, करना चाहते है, उसकी शुरूआत इसी उम्र से होती है। हम भी जब विद्यार्थी थे, तब हमने मन लगाकर पढ़ाई की उसी का नतीजा है, कि आज आप सब की हम सेवा कर रहे है। मेरा एवं मेरी सरकार का सतत प्रयास यही रहेगा कि सरकारी विद्यालय भी प्राइवेट विद्यालयों की तर्ज पर गुणवत्ता पूर्ण षिक्षा प्रदान कर सकें।

हमने भरसक प्रयास किया उसी का नतीजा है, कि हमारे यहा जो सीएम राइज़ विद्यालय भवन बन रहा है, उसकी राषि 53 करोड़ 20 लाख है, जो कि पूरे मध्यप्रदेष में सर्वाधिक है, और आने वाले समय में यह पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी आनंद सिंह राजावत द्वारा भी बच्चों को बताया गया कि पढ़ाई के साथ साथ कुछ रचनात्मक कार्यो में भी रूचि लेने से सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। सूर्य नमस्कार यह केवल एक दिन न होकर प्रतिदिन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का निर्माण होता है, और इसी से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। जहां तक अध्ययन केन्द्र की बात है, शासन के स्तर पर जो भी आवष्यक होगा वह सभी उपलब्ध कराया जायेगा। जनपद पंचायत अध्यक्ष  दीक्षा सोनू गुणवान द्वारा भी प्रेरक उद्बोधन दिया गया उन्होंने बताया कि षिक्षा इतनी ग्रहण करे कि नौकरी हमारे सामने छोटी लगने लगे। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को बताया कि वन अनुषासित होना चाहिए। समय पर सोना और समय पर जागने के साथ साथ अध्ययन का भी समय निर्धारण होना चाहिए। टेक्नालॉ के इस दौर में हमें इस बात का ध्यान रहे कि हम कही लक्ष्य से न भटक जाएं। इस लिए जितना संभव हो सके टी.व्ही. और मोबाइल का कम से कम प्रयोग करें।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि सुबह जल्दी उठ कर व्यायाम प्रणायाम एवं खेल गतिविधियों में शामिल होने से दिन भर मन एवं शरीर तरोताजा रहता है और इससे पढ़ाई में मन भी लगता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सी.एम. राइज़ विद्यालय में वह स्वयं भी पढ़ चुके है। किन्तु आज यह विद्यालय जिस गति से विकास के पथ पर अग्रसर है, उससे बहुत गर्व महसूस होता है। विद्यालय एवं छात्र-छात्राओं के लिए नगर पालिका के द्वारा यथा संभव मदद की जायेगी। जिला महामंत्री एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल द्वारा बताया गया कि सी.एम. राइज़ में षिक्षकों की पदस्थापना के लिए शासन द्वारा सर्वश्रेष्ठ मानक तय किए गए, और जो षिक्षक साथी यहा अध्यापन कार्य कर रहे है, वह सर्वश्रेष्ठ है। इन्ही गुरूजनों के द्वारा नगर की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य सतत रूप से हमारी सरकार द्वारा किया जायेगा।

इसी तारतम्य में विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा पे चर्चा एवं कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसके लिए जवाहर लाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय शुजालपुर के सहायक प्राध्यापक राकेष सोलंकी को आमिंत्रत किया गया। उन्होंने अपने छात्र वन के अनुभवों से शुरूआत करते हुए बताया कि यह जरूरी नही है कि हमे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी साधन उपलब्ध हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि कभी भी अपना मूल्यांकन अंको से नही आंकना चाहिए, किन्तु यह भी सही है, कि हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन करते रहना चाहिए। छात्र वन के अनुभवों को बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया  िक वह सबसे कमजोर अंग्रे विषय में हुआ करते थे, तथा परीक्षाओं में केवल पास होने लायक अंक मिलते थे। उसी समय यह तय कि इसी विषय में कॅरियर बनाउंगा। आगे चलकर अपने सभी संसाधन एवं अपनी समस्त ऊर्जा लगाकर आज मैं शासकीय महाविद्यालय में अंग्रे विषय का ही सहायक प्राध्यापक हूं। यह जरूरी नही कि अगर आपके सपने बड़े है, तो आपके पास रूपया पैसा भी वैसा हो, ससांधान चाहे जो भी अपने सपने और लक्ष्य बड़ा रखे और फिर उसे प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास करते रहें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के वन के कुछ प्रसंगो के माध्यम से भी बच्चों को संबोधित करने का कार्य किया। इसी अवसर पर नगर में षिक्षा के क्षेत्र में सतत कार्य करने वाले सुदीप जायसवाल द्वारा भी बच्चों को मार्गदर्षित किया गया।

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद के वन चरित्र को पढ़कर हम अपने सफलता के मार्ग को आसानी से प्राप्त कर सकते है। संस्था के षिक्षक सम्राट ढोके एवं दिनेष गहरवाल द्वारा भी बच्चों को मार्गदर्षित किया गया। अंत में विभिन्न विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन करने वाले छात्र-छात्राओं को सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरूस्कार वितरण किए गए। संस्था प्राचार्य मो सितवत खान द्वारा अपने आभार उद्बोधन में सभी अतिथियों को सादर धन्यवाद प्रेषित किया साथ ही साथ उन्होंने यहा भी बताया कि विद्यालय के अध्ययन अध्यापन एवं विकास से संबंधित सभी प्रकार के कार्यो के लिए सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निरंतर एवं सक्रिय सहयोग प्राप्त होता है। इसी के परिणाम स्वरूप वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा के आधार पर विद्यालय के 114 छात्र-छात्राओं को लेपटॉप राषि 25 हजार रूपयें प्राप्त हुए है। आगे भी हमारा यही प्रयास रहेगा कि इस वर्ष संस्था के अधिक से अधिक छात्र लेपटॉप राषि प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर संस्था के षिक्षक विष्णुप्रसाद पंवार, आसमा खानम, अंत्येष धारवां, वी.पी. धाकड़, निर्मलदास बैरागी, पदमा परमार, मोनिका जैन, अंजली वेद, दिनेष शर्मा, मनोज बड़ोदिया, भूपेन्द्र सिंदे, सतीष वर्मा, एस.के. सिंगारिया, पी.सी. कचनेरिया, राहुल मालवीय, राजेष राठौर सहित समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे |