कलेक्टर ने कोविड से बचाव व रोकथाम के दिए निर्देश
जयपुर । जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। आईएचआईपी पोर्टल पर एंट्री के लिए निर्देशित किया गया। कोविड से बचाव व रोकथाम के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना (एमएनडीवाई) और मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना (एमएनजेवाई) की समीक्षा की गई और इन योजनाओं के तहत मिलने वाली दवाओं और जांचों की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई और अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड इ-केवाईसी व वितरण संबंधित निर्देश दिए और वय वंदन योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 24 जून से प्रारंभ हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़े में की जाने वाली गतिविधियों संबंधित निर्देश दिए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन