राजस्थान के बूंदी जिले में गुरुवार रात को खौफनाक वारदात घटित होने की जानकारी मिली है। बदमाशों ने 80 साल की बुजुर्ग के पैर से चांदी का कड़ा चुराने के लिए उसे पहले बेहोश किया। फिर उसके पैर काट दिए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।घटना गुरुवार देर रात की है। नैंनवा इलाके में कीरो का झोपड़ा गांव हैय़ यहां एक स्थानीय पत्रकार तुलसीराम सैनी की मां 80 वर्षीय अच्छबी बाई के साथ यह वारदात घटित हुई है। वारदात के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। इसका ही फायदा बदमाशों ने उठाया।चांदी के कड़े लूटने के लिए पैर काट दिया। घटना के बाद वृद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि 80 वर्षीय अच्छबी बाई घर में सो रही थी। लूट की नीयत से कुछ लोग अंदर घुसे और उन्होंने महिला का गला दबाया। वह बुजुर्ग बेहोश होने लगी तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दांतली से एक पैर काट लिया। पैर में पड़ी चांदी के कड़े निकाल लिए।