हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना गया है। तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। भगवान विष्णु की पूजा की पूजा में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि तुलसी पत्र के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी होती है। बिना तुलसी के श्री हरि को भोग नहीं लगता। साथ ही इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होने के साथ ही तुलसी के कई औषधीय गुण भी होते हैं। कहते हैं जहां तुलसी के पौधा होता है वहां नकारात्मक उर्जा नहीं होती है। कहा जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। तुलसी की पूजा से घर में सुख-शांति बनी रहती है। धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तुलसी का इस्तेमाल किसी भी तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में....

 
व्यापार में तरक्की व्यापार में हो रहे नुकसान से परेशान हैं, तो हर शुक्रवार स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे को कच्चा दूध अर्पित करें। इसके बाद किसी मिष्ठान का भोग लगाएं और बचे हुए प्रसाद को सुहागिन स्त्री को दान कर दें। माना जाता है धीरे-धीरे व्यापार का नुकसान कम होने लगता है।

 
कन्या विवाह के लिए अगर किसी लड़की के विवाह में देरी हो रही है, तो उस लड़की को रोजाना तुलसी के पौधे में पानी डालना चाहिए। साथ ही तुलसी के सामने मनचाहे वर की कामना कहनी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जल्द ही विवाह के योग बनते हैं।

 
वास्तुदोष दूर करने के लिए वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी सकारात्मक उर्जा देने का काम करता है। घर के दक्षिण पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं और उसके नियमित रूप से जल दें और घी का दीप जलाएं। इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक उर्जा दूर हो जाएगी और गृह- क्लेश से भी छुटकारा मिलेगा।

 
मनोकामना के लिए एक पीतल के लोटे में 4 से 5 तुलसी की पत्तियां डालकर करीब 24 घंटे के लिए छोड़ दें। अगले दिन स्नान आदि करने के बाद इस जल को अपने घर के प्रवेश द्वार पर छिड़के दें। साथ ही घर के अन्य हिस्सों में भी इसे छिड़कें। इससे नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है। साथ ही आपकी मनोकामना भी पूरी होगी।