चोरों ने मचाया आतंक, नकदी और कीमती आभूषणों पर किया हाथ साफ
धौलपुर ।जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। बीती रात अजीतपुर गांव में अज्ञात चोरों ने रामप्रवेश पुत्र अमर सिंह के मकान को निशाना बनाते हुए चार लाख रुपये की नकदी के साथ कीमती आभूषणों पर हाथ साफ किया। इसके बाद दूसरी चोरी की घटना विश्वनाथ पुत्र घूरेलाल के घर हुई, जहां से चोर 10 रुपये के साथ आभूषण भी ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में ही केशव पुत्र घूरे के घर संदूक एवं अलमारी के लॉक तोड़कर लाखों रुपये कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।चोरी की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के बाहर खेतों में भी चोरी का सामान बिखरा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कंचनपुर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया अजीतपुर गांव में चोरी की घटना का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मौका मुआयना किया। अज्ञात चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अधिकांश चोरी की घटनाओं का सिलसिला ग्रामीण क्षेत्रों में ही देखा जा रहा है। बदमाश कभी भी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इस तरह की वारदातें बढ़ने से पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश