टाइटन का मुनाफा मार्च तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली । टाइटन कंपनी का मुनाफा बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 771 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 736 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि उसकी कुल आय बीते वित्त वर्ष जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 11,472 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान तिमाही में 9,419 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का मुनाफा 3,496 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 3,274 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 47,501 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 38,675 करोड़ रुपये थी।

चोटों से जूझ रहे Mayank Yadav, कब करेंगे धमाकेदार वापसी?
एयरस्ट्राइक में अली लारीजानी को निशाना बनाने का दावा
छत्तीसगढ़ में अजीब चोरी, सोना-चांदी छोड़ गैस सिलेंडर ले उड़ा चोर
भोरमदेव महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400+ पुलिसकर्मी तैनात
जहां ढेर हुआ कुख्यात नक्सली बासवराजू, वहीं जवानों ने बनाया कैंप