इंदौर ।  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज शाम करीब 4 बजे इंदौर पहुंची। केंद्रीय मंत्री ने श्रीमाया होटल में बुद्धिजीवी वर्ग से चर्चा कर पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को अब आंख झुका कर नहीं आंख से आंख मिलाकर बात करने वाला देश बना दिया है। इस कार्यक्रम के बाद स्मृति ईरानी शाम को 56 दुकान भी पहुंची और यहां उन्होंने एक दुकान पर खोपरा पेटिस व पानी पुरी का भी आनंद लिया।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर में ही इंदौर पहुंचने वाली थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनकी फ्लाइट देर से इंदौर पहुंची। केंद्रीय मंत्री होटल श्रीमाया में आयोजित कॉन्क्लेव में प्रबुद्धजनों से रूबरू होकर नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र उत्थान की रिपोर्ट जारी करेगी। आपको बता दे कि PPRC द्वारा पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा महिल सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं से आए बदलाव को लेकर अध्ययन किया गया है। कार्यक्रम में PPRC के निर्देशक रिपोर्ट की PPT प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ईरानी महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन कर सकती है।