पेरिस ।  फ्रांस के नेन्तेरे में मंगलवार को 17 साल के लडक़े की पुलिस के हाथों के बाद भडक़ी हिंसा जारी है। यहां के मेयर के घर पर हमला हुआ, इसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सर्च ऑपरेशन चलाया और 719 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों की संख्या करीब 1700 हो चुकी है।
होम मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- पुलिस ने शनिवार रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इस दौरान 719 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हिंसा में काफी हद तक कमी आ चुकी है। हमने फैसला किया है कि जल्द से जल्द आरोपियों पर केस शुरू किए जाएंगे ताकि बाकी लोगों को सबक मिल सके। बयान में कहा गया- मेयर विन्सेंट जेन्बर्न के घर पर कार घुसाकर हमला किया गया। इसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उनके दोनों बच्चे भागने में कामयाब रहे।