हाइवे पर बस में महिला ने बेटे को जन्म दिया
अलवर । राजस्थान के भिवाड़ी में अलवर-भिवाड़ी मेगा हाइवे पर लोक परिवहन बस में एक महिला ने बेटे को जन्म दिया है। अलवर पहुंचने से पहले ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई। तब ड्राइवर ने बस सड़क किनारे रोक दी। बस में बैठी सवारियों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। इस दौरान एंबुलेंस के आने से पहले महिला की बस में ही डिलीवरी हो गई। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
जानकारी के अनुसार भरतपुर की रहने वाली महिला भिवाड़ी में रहती हैं। उनके पति एक कंपनी में नौकरी करते हैं। महिला डॉक्टर से परामर्श के लिए वह अस्पताल में पहुंची थी। इसके बाद लोक परिवहन बस से अलवर आ रही थीं। अलवर से 15 किलोमीटर पहले अचानक प्रसव पीड़ा होने पर बस चालक ने तुरंत बस सड़क किनारे रोकी और सवारियों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। कुछ देर में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची इससे पहले ही महिला ने बस में बेटे को जन्म दिया। फिर एंबुलेंस के स्टाफ ने जच्चा-बच्चा की देखरेख की। एंबुलेंस के स्टाफ किशोर ने बताया कि महिला ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को अलवर के जनन अस्पताल में भर्ती करवाया है। एंबुलेंस के ड्राइवर अब्दुल ने बताया कि भिवाड़ी से अलवर आते समय रास्ते में अचानक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। रास्ते में बेटे को जन्म दिया। प्रसूता के परिजनों ने बताया कि वे महाराजपुरा के रहने वाले हैं। वे मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचे थे जहां ब्लड की कमी बताई गई। महिला को ब्लीडिंग हो रही थी। इसी दौरान मालाखेड़ा अस्पताल से जिला महिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया। जैसे ही प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो एंबुलेंस से उतर कर अस्पताल के गेट पर प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक है।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस