जयपुर | राजस्थान में अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सरकारी रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 8 मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सीएम गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वातानुकूलित एवं वाल्वों के अतिरिक्त निगम की सभी साधारण एवं लंबी दूरी की बसों में राजस्थान की सीमा तक 8 मार्च को यात्री करने वाली सभी महिलाएं  एवं बालिकाएं निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। इससे पहले गहलोत सरकार ने महिला जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 6 मार्च को प्रदेश के सिनेमा हॉल में पैडमैन फिल्म दिखाने का निर्णय लिया था। 

 8 मार्च को फ्री में पैडमेन फिल्म दिखाएगी गहलोत सरकार 

प्रदेश की महिलाओं को पैडमैन फिल्म दिखाने के पीछे वजह यह है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो सके। पैडमेन फिल्म माहवारी के दिनों में महिलाओं को स्वस्थ रहने का संदेश देती है। गहलोत सरकार ने महिलाओं में सैनेटरी पैड के प्रयोग को बढ़ावा देने और सेनेटरी पैड निःशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए उड़ान प्रोजेक्ट शुरू किया है। सीएम गहलोत का कहना है कि महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है। महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं में धन की कमी नहीं आने देगी।

 सीएम ने की थी फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा

सीएम गहलोत ने 23 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करते हुए 1 करोड़ 32 लाख महिलाओ को फ्री में स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। राज्य की गहलोत सरकार ने बजट में 1 करोड़ 32 लाख महिलाओं को फ्री स्माटफोन देने की घोषणा के बाद राज्य सरकार महिला जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को प्रदेश के सिनेमा हॉल में पैडमैन फिल्म दिखाएगी। इसी दिन महिलाएं एवं बालिकाएं सरकारी बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकती है। राजधानी जयपुर में राज मंदिर सिनेमा हॉल में 6 मार्च को महिलाओं को पैडमैन फिल्म निःशुल्क दिखाई जाएगी।