एक बार फिर तालिबान ने महिलाओं को निशाना बनाया है। उसने काबुल और देश भर के अन्य प्रांतों में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए एक मौखिक फरमान जारी किया गया है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के वाइस एंड सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद आकिफ महाजर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि काबुल नगर पालिका को तालिबान नेता के नए फरमान को लागू करने और महिलाओं के ब्यूटी सैलून के लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया। तालिबान द्वारा अफगान लड़कियों और महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। तालिबान के इस फरमान की जमकर आलोचना हो रही है।वहीं, नए फरमान पर सैलून से जुड़ी महिलाओं की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने तालिबान से सवाल किया है कि क्या वे मर जाएं।